कारोबार - मनोरंजन

13 साल पुरानी वो रिकॉर्ड ब्रेकर फिल्म, जिसमें अकेले ही हनीमून पर चली गई थी हीरोइन, अप्रैल में शुरू होगी दूसरे पार्ट की शूटिंग!

कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन 2' को लेकर बड़ा अपडेट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू हो सकती है. फिल्म में दिखाया जाने वाला कंगना के घर का सेट मुंबई स्टूडियो में तैयार किया जा रहा है.

मुम्बई / –13 साल पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर काटा था कि मेकर्स रातोंरात मालमाल हो गए थे. इस मूवी में कंगना रनौत लीड रोल में थीं जिन्होंने रानी का ऐसा रोल निभाया कि वो इतने साल बाद भी लोगों के दिलों दिमाग में छाई हुई हैं. कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें आई थी कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है. वहीं, अब ऐसी खबर आई है कि इस मूवी की शूटिंग अप्रैल महीने के आखिर तक शुरू हो सकती है.

क्या होगी ‘क्वीन 2’ में?

2013 में आई ‘क्वीन’ में एक छोटे शहर की महिला के यूरोप जाने के चैलेंजेस को दिखाया गया था. लेकिन, दूसरे पार्ट में रानी को एक शहरी किरदार में दिखाया जाने की खबरें हैं. हालांकि रानी को फिल्म में तेज और तर्रार दिखाया जाएगा जो पहले पार्ट में था. इस बार कहानी खुद पर बेस्ड होगी. कहा जा रहा है कि इस मूवी में रानी की विदेश यात्रा नहीं बल्कि भारत के कई शहरों में यात्रा दिखाई जाएगी. जहां पर कई चीजें होंगी. साथ ही रानी का व्यक्तिगत विकास भी दिखाया जाएगा.

61 साल के फिल्म मेकर रंजीत पर लगा यौन शोषण का आरोप, वैन में बुलाकर की गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने दर्ज करवाया केस

क्या पुरानी स्टारकास्ट आएगी दोबारा?
अब सवाल ये उठता है कि क्या ‘क्वीन’ फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट को ‘क्वीन 2’ में रिपीट किया जाएगा. खबरों की मानें तो मेकर्स इस फिल्म में कंगना के अलावा राजकुमार राव और लीजा हेडन के शायद कास्ट ना करें. उनकी प्लानिंग कंगना के अलावा पूरी नई स्टारकास्ट की है. कहा जा रहा है कि कुछ थिएटर एक्टर्स को सपोर्टिंग रोल के लिए अप्रोच किया गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म का सेट मुंबई स्टूडियो में बनाया जा रहा है. जहां पर फिल्म में दिखाए जाने वाले कंगना के घर को बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग को तीन महीने में खत्म करने की मेकर्स ने टाइट प्लानिंग की है.

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button