अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान, चांपा पुलिस की कार्रवाई।

जांजगीर-चांपा। शादी का भरोसा देकर युवती से जबरन अनाचार करने के मामले में थाना चांपा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़िता की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर युवती के साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 490/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक सागर (21) निवासी देवरी, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चांपा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चैहान, आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह और महिला आरक्षक निरमा टोप्पो का योगदान रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button