छत्तीसगढ़

महिला को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया, डभरा पुलिस की कार्रवाई, साइबर सेल की मदद से आरोपी की हुई पहचान, घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त

सक्ती । महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना डभरा पुलिस ने महिला को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना डभरा में एक महिला ने अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 443/2026 के तहत धारा 79, 238 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच की गई, जिसमें आरोपी की पहचान ग्राम चांटीपाली निवासी कौशल प्रसाद (37) पिता निर्मल प्रसाद साहू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

आरोपी को 19 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में थाना डभरा पुलिस द्वारा की गई।

सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button