छत्तीसगढ़
कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का बड़ा एक्शन! छापा पड़ते ही नाली में फेंके नोटों के बंडल।
1.50 लाख की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार।

कांकेर / – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने GST अधिकारी अंचला गिरी और कथित सहयोगी इमरान मेमन को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज के आरोप के मुताबिक, गाड़ी छोड़ने के बदले पहले 10 लाख रुपये की पेनाल्टी और फिर मामला निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि ₹1.50 लाख की रकम लेते समय ACB ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अधिकारी के घर के बाहर नाली में नोटों के बंडल भी मिले।
फिलहाल ACB की टीम मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट



