मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट का चालान, न्यायालय में पेश किया इस्तगासा।

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिचोला द्वारा 21 नवंबर को चिचोला (रेंगाटोला) क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान मोटर सायकल क्रमांक MH40 CS 3445 (बुलेट) के चालक को रोककर चेक किया गया। जांच में पाया गया कि चालक बिना हेलमेट वाहन चला रहा था, यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहा था और मोटर सायकल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था।
उक्त कृत्य धारा 119/177, 144/177, 194(घ), 182(क)(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मौके पर मोटर पंचनामा तैयार किया गया। मामले में इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
वाहन स्वामी निरंजन विट्ठल निवासी डोंगरगांव बताया गया है।
पुलिस चौकी चिचोला ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट अवश्य लगाएं एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट


