CG Board Result: फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई गुहार।
एक छात्रा अपने उत्तरपुस्तिका में यहां तक लिख दिया कि ‘सर मेरी शादी होने वाली है, फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, कृपया मुझे पास कर दीजिए’। वही एक छात्र ने लिखा सर घर की स्थिति ठीक नहीं है मुझे कृपया पास कर दीजिए। एक ने लिखा हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए। इस सत्र में 10वीं में 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और 12वीं में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे।
ऐसे लिखी गईं कुछ रोचक बातें
- नीट की तैयारी कर रहा था, 12वीं के पेपर की तैयारी नहीं कर सका, इसलिए पास कर दें
- माता कैंसर पीड़ित है, दिन रात उनका ध्यान रखना पड़ता है, कैंसर पीड़ित मम्मी का दिल रखने के लिए पास कर दें।
- मेरी शादी तय हो चुकी है, गरीब बेटी की शादी न टूटे इसलिए 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें।
- हनुमान चालीसा लिखकर – हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए नहीं तो हनुमानजी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
- परीक्षा में लड़कों से ज्यादा लड़कियां
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सबसे लड़कियां है। हाई स्कूल में जहां इस साल 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और हायर सेकंडरी में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए। जिनमें छात्राओं की संख्या फिर बहुमत में है। इसमें हाई स्कूल में लड़कों से 33892 ज्यादा लड़कियां है। ऐसे ही हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा लड़कियां है।
बोर्ड एग्जाम 2026 में परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स
हाई स्कूल – हायर सेकंडरी
रेगुलर –
छात्र – 140995 – 99500
छात्राएं – 175934 – 139794
ट्रांसजेंडर – 01 – 01
प्राइवेट
छात्र – 3902 – 4161
छात्राएं – 2855 – 3406
कुल – 323687 – 246862
ब्युरो रिपोर्ट





