*प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज कुंवारपुर में मण्डल कमेटी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का माला एवं गमछा पहनाकर किया गया स्वागत।

जनकपुर / – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज कुंवारपुर में नवनियुक्त मंडल कमेटी के पदाधिकारियों का माला एवं गमछा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।*
*साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और पूर्व विधायक गुलाब कमरों की सक्रियता को देखते हुए रवि प्रताप अहिरवार ग्राम रामगढ़ कुंवारपुर और युवराज सिंह पूर्व उप सरपंच ग्राम ककरेंड़ी कुंवारपुर ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया, पूर्व विधायक गुलाब कमरो द्वारा माला और गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।*

*उपस्थित समस्त जनों ने मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।”*

*सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्री रवि प्रताप सिंह, महामंत्री श्री अवधेश प्रताप सिंह, जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री अंकुर प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस श्री अमोल सिंह मरावी के साथ ही जनकपुर ब्लॉक एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्युरो रिपोर्ट




