छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रमुख कारोबारी समूह PRA ग्रुप के खिलाफ आयकर विभाग की जांच तेज हो गई है। 18 नवंबर से शुरू हुई तलाशी कार्रवाई के तहत रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और सूरजपुर में समूह से जुड़े कुल 32 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बेहिसाबी नकदी मिली है। शुरुआती जांच में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संभावित कर अनियमितताओं का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि यह आंकड़ा प्रारंभिक है और अंतिम कर देनदारी अभी निर्धारित नहीं हुई है।

करीब 120 आयकर अधिकारियों और 80 CRPF जवानों की तैनाती के बीच कारोबारी दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन, निर्माण परियोजनाओं के खर्च, बैंक लॉकर और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है। जांच का फोकस सड़क निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, कथित फर्जी बिलिंग, कंपनियों के बीच वित्तीय लेनदेन और नकद भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड पर है।

                ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button