एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया रेस्क्यू डे

सोहागपुर / – एसईसीएल के सोहागपुर क्षेत्र में 16 नवंबर को रेस्क्यू डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेस्क्यू संगठन के साहस, समर्पण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम के दौरान रेस्क्यू सेवाओं की महत्ता, उनके कार्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही रानीगंज खदान दुर्घटना में रेस्क्यू टीम द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और ऐतिहासिक बचाव अभियान को याद किया गया। रेस्क्यू टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों की प्रक्रिया, उपयोग किए जाने वाले उपकरणों एवं त्वरित कार्रवाई का जीवंत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बी.के. जेना ने अपने संबोधन में कहा कि रेस्क्यू संगठन कोल इंडिया की गौरवशाली पहचान है। विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम का साहस, कौशल और समर्पण अनमोल है। उन्होंने रेस्क्यू संगठन को और सशक्त बनाने तथा इसके सदस्यों के योगदान को सम्मान देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेस्क्यू टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट




