छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन एवं धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा धरपकड़ अभियान।

कोरिया / पटना – पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन एवं धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस द्वारा दिनांक 17.11.2026 को 04 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जाकर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करना तथा फरार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना है।
थाना पटना पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ वारंटियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट



