छत्तीसगढ़
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा में राजस्व मंडल बिलासपुर का फर्जी आदेश तैयार कर जमीन हड़पने की बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम।

लुण्ड्रा / – सरगुजा जिले के लुण्ड्रा में राजस्व मंडल बिलासपुर का फर्जी आदेश तैयार कर जमीन हड़पने की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। ग्राम खाराकोना निवासी आरोपी मो. मुस्लिम फिरदौसी (55) ने अपने साथी के साथ मिलकर कूट रचित आदेश को असली बताकर जमीन अपने नाम कराने के लिए धौरपुर एसडीएम न्यायालय में आवेदन पेश किया था, जो प्रशासनिक जांच में पूरी तरह फर्जी निकला।
नायब तहसीलदार लुण्ड्रा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर फर्जी आदेश की सत्यापित प्रति भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि इस फर्जीवाड़े में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट


