छत्तीसगढ़ – धान में अधिक नमी पाए जाने के आरोप पर जांच किसान ने पैसो मांगने का आरोप लगाया था जिसको समिति ने आरोपों को बताया निराधार

बेमेतरा / – जिले के ग्राम मजगांव धान खरीदी समिति में धान की नमी को लेकर विवाद सामने आया है। किसान मजदूरों द्वारा 23 तारीख को धान लाए जाने के दौरान धान में 22.60 प्रतिशत नमी पाए जाने की बात कही गई
मजगांव समिति प्रभारी यशवंत रजक ने बताया की इसके बाद निगरानी समिति को बुलाकर जांच की गई, जिसमें भी नमी पाए पुन:जांच के लिए जिला उप पंजीयक, जिला नोडल अधिकारी, समिति नोडल अधिकारी, ब्रांच मैनेजर और पटवारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर धान की जांच की। जांच में धान की नमी 24.23 प्रतिशत बताई गई समिति की ओर से किसान द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया गया है
धान में नमी को लेकर किसान और समिति के बीच उठे विवाद के बाद अधिकारियों द्वारा जांच की गई है। अब जांच रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
ब्यूरो रिपोर्ट


