अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

रायपुर: कारोबारी की पिटाई मामला, मुख्य आरोपी के चाचा के खिलाफ FIR दर्ज।

रायपुर। कारोबारी की पिटाई के मामले में अब मुख्य आरोपी के चाचा के खिलाफ भी FIR दर्ज हो गई है। मुख्य आरोपी गोलू रगड़े का चाचा उमेश रगड़े पर कारोबारी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
आरोप है कि गोलू के खिलाफ FIR करने पर उमेश रगड़े ने कारोबारी को धमकी दी थी। इस धमकी का ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था।
बताया जा रहा है कि आरोपी उमेश रगड़े कांग्रेस ST/SC सेल का नेशनल कॉर्डिनेटर है।
वारदात में शामिल आरोपी अतुल तलमेल जेल में बंद है। वहीं दोनों आरोपी चाचा-भतीजा फरार बताए जा रहे हैं।
यह मामला आजाद चौक थाना इलाके का है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को पुलिस की बड़ी विफलता माना जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button