अंबिकापुर ब्रेकिंग न्यूज़ 23 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई।

अंबिकापुर | मुक्तिपारा सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित मुक्तिपारा में आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लीटर महुआ शराब बरामद की है। मामले में मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला के घर में बिक्री के लिए महुआ शराब रखी गई है। सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला ने कथित तौर पर शराब से भरी डेकची पलटने का प्रयास किया। टीम ने मौके से बची हुई 23 लीटर महुआ शराब जब्त की।
आबकारी विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान महिला सैनिक के साथ झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला भी सामने आया। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 59(क) एवं 40(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर रिमांड के बाद जेल दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती और आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह शामिल रहे।
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी।
ब्यूरो रिपोर्ट




