अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार

बिलासपुर । दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने 2 स्थायी वारंटियों सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर 9 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना तोरवा क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश की जा रही थी। न्यायालय से जारी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों में मजीद खान, कृष्ण कुमार यादव, निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे, अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी, विष्णु ध्रुव, सीबू सोनकर, अभिषेक सोनकर, सोनू उर्फ नाजीर खान, राहुल सोनकर, कुमोदनी दुबे और आशिनी ध्रुव शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने पर्व के दौरान शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button