दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – गैरेज में घुसकर चाकूबाजी और लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार।
र्ग के स्मृति नगर में हुई सनसनीखेज वारदात पर पुलिस का एक्शन!

दुर्ग। पुरानी रंजिश को लेकर कार गैरेज में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से हमला और मोबाइल लूट की घटना में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 09.11.2026 को रात 12 बजे प्रार्थी कृष्णा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नागेन्द्र सुमनकर अपने साथियों के साथ कार गैरेज में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया जिसमें मनीष शर्मा, आनंद शर्मा और सारांश सिंह घायल हो गए। आरोपी एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
*पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई -*
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी स्मृति नगर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 3 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
लूटा गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109, 309 एवं अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आप कितनी सराहना करते हैं? कमेंट में बताएं।
छत्तीसगढ़ की हर क्राइम अपडेट के लिए पेज को फॉलो करना न भूलें।
ब्यूरो रिपोर्ट




