मुख्यमंत्री ने भेजी संस्कृतिकर्मी आशीष को चिट्ठी* *’विष्णु की पाती’ में आशीष के कार्यों की सराहना की* *कला, संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का किया उल्लेख।

रायपुर / – शहर निवासी लोकप्रिय लेखक व संस्कृतिकर्मी आशीष राज सिंघानिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेषित विष्णु की पाती के रूप में एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने श्री सिंघानिया व उनके द्वारा स्थापित गैर लाभकारी संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ दशकों से पूरी सक्रियता से शिक्षा, कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य व अन्य मंचीय विधाओं के संवर्धन व संरक्षण हेतु कार्यरत श्री साईनाथ फाउंडेशन ने हजारों युवाओं को अपने आयोजनों के माध्यम से मंच उपलब्ध कराने व उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है। राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय अनेक साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला ने प्रदेश की छोटी-छोटी जगहों पर कला के प्रति एक नए जागरूकता पैदा की है, जिसका सुपरिणाम है कि आज निरंतर छोटे-बड़े आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अवसर भी मिल रहा व उनकी कला में निखार भी आ रहा है।
अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित आशीष, स्वयं में भी एक सुघड़ व प्रतिष्ठित लेखक व वक्ता हैं, बेहद कम समय में ही अपने उच्च गुणवत्ता आयोजन व प्रबंधन का लोहा उन्होंने देश भर में मनवाया है, जिसका परिणाम है कि उन्हें पूरे सम्मान के साथ विभिन्न अवसरों में व्यक्तव्य व प्रबंधन हेतु आमंत्रित किया जाता है। जश्न ए ज़बाँ, छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव, रंग संगीत, कलमकार की खोज, जुरमिल, तिरंगा तोला नमन, रायपुर रंग महोत्सव, रंग ओ अदब, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान व कवितावली जैसे एक दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठित साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन युवा आशीष के दिमाग की उपज हैं, जिसके कई-कई संस्करण प्रदेश भर में निरंतर रूप से आयोजित हो रहे हैं।
व्यक्तिगत व संस्थागत प्रयासों को ही उल्लेखित करते हुए प्रदेश के मुखिया ने आशीष को बधाई देते हुए आगामी उपक्रमों हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है। आशीष ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आत्मीय आभार जताते हुए कहा कि जब प्रदेश का मुखिया स्वयं आपके कार्यों को संज्ञान में लेकर उसकी प्रशंसा करें तो खुशी तो होती ही है, पर साथ-साथ और बेहतर करने की प्रेरणा व जिम्मेदारियों का भी बोध होता है।
ब्यूरो रिपोर्ट




