नगरपंचायत खोंगापानी की बदहाल सड़कों की हालात पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा, मुख्य सड़क में बनीं गड्ढों पर धरने में बैठे अध्यक्ष और पार्षद ।
CMO हटाओ के लगे नारे खोंगापानी में सड़को की हालात को लेकर बवाल, गड्ढों में उतरे जनप्रतिनिधि।

एनसीबी / खोंगापानी – खोंगापानी की मुख्य सड़क इन दिनों बेहद खस्ता हाल है लगभग पूरा का पूरा सड़क टूट चुका है जगह जगह गड्ढे ही गढ्ढे हैं सड़क है या गढ्ढा ये तय कर पाना मुश्किल हो गया ।
बरसात के मौसम होने के कारण सड़क मानों तालाब बन गया है जिसमें आये दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है बल्कि की तो घिरकर चोटिल भी हो चुके हैं ।



सड़क मरम्मत और गढ्डा भरने की मांग को लेकर मौजूदा नगरपंचायत अध्यक्ष ललितारामा यादव एवं समस्त पार्षदों की वर्तमान सीएमओ के बीच ठन गयी है सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक ही बात कहना है कि वर्तमान सीएमओ किसी भी काम को करने से मना करती है जबकि सड़क बिजली पानी मूलभूत सुविधा के अंर्तगत आता है और सब कामों के लिए आप कैसे मनाकर सकते हो। हमने जब सीएमओ से सड़कों में बनी अघोषित गढ्ढों को भरने की बात कही तो कहती है मेरे पास इस तरह की कामों के लिए फंड नहीं है तो सीएमओ मेडम बताएं कि उनके पास किस तरह के कामों के लिए फंड है जब से आई हैं तब से नगर विकास का काम तो जैसे रुक सा गया है ।
धरना प्रदर्शन में मौजूद नगरपंचायत अध्यक्ष सहित सभी परदों ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कि अधिकारी हमारे नगर विकास में बाधा पहुंचाएगी ऐसे अधिकारी को खोंगापानी में रहने का कोई अधिकार नही सीईओ हटाओ के लगे नारे ।
हम अपने पाठकों को बता दें कि इस तरह का धरना प्रदर्शन खोंगापानी के इतिहास का ये पहला आंदोलन है ।

अब देखना ये है कि इस धरना प्रदर्शन के बाद क्या खोंगापानी में विकास की रफ्रतार बढ़ेगी या स्थिति वैसे की वैसे रहेगी हालांकि सभी आंदोलनरत जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि हमारी मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रकाशन की होगी।
ब्युरो रिपोर्ट



