अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन दिल्ली कोर्ट में पेश, CBI को ट्रांजिट रिमांड का इंतजार, अब खुलेंगे कई राज!

रायपुर/नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ओमान से प्रत्यर्पित कर लाए गए सौरभ की CBI ने ट्रांजिट रिमांड मांगी है, जिस पर लंच के बाद दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होगी।
फर्जी पासपोर्ट जब्त, गिरफ्तारी पर सवाल
CBI ने कोर्ट में सौरभ का फर्जी पासपोर्ट जब्त करने की जानकारी दी। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी को अवैध बताया और दलील दी कि भारत ने ओमान को केवल PMLA के तहत जानकारी दी थी तो CBI ने कैसे गिरफ्तार किया? CBI ने जवाब दिया कि ओमान सरकार का पुराना आदेश नहीं, नए आदेश के तहत गिरफ्तारी हुई है, जिसमें किसी खास एजेंसी का उल्लेख नहीं है।
जूस दुकान से 200 करोड़ की शादी तक का सफर
भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर के पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। सौरभ की खुद जूस की दुकान थी। दोस्त रवि उप्पल के साथ सट्टा शुरू किया और 2019 में दुबई जाकर महादेव ऐप को साम्राज्य बना दिया।
ED के मुताबिक फरवरी 2023 में सौरभ ने UAE में शादी पर 200 करोड़ कैश उड़ाए, निजी जेट से परिवार को नागपुर से UAE ले जाया गया, बॉलीवुड हस्तियां बुलाई गईं। इवेंट कंपनी R-1 Events को हवाला से 112 करोड़ और होटल बुकिंग के 42 करोड़ नकद दिए गए।
साम्राज्य में हिस्सेदारी: सौरभ चंद्राकर 50%, रवि उप्पल 25%, अनिल अग्रवाल 15%, शुभम सोनी 10%। इस केस में अब तक 70 FIR और 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। रायपुर CBI कोर्ट में पेशी के बाद कई सफेदपोशों के नाम खुलने तय हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button