अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

राजधानी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने रायपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा लगातार विशेष अभियान।

इसी क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा वारंटियों, अवैध शराब कारोबारियों, चाकूबाजों, मादक पदार्थ तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई।

रायपुर। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02 सितंबर 2026 से 08 सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटियों, अवैध शराब कारोबारियों, चाकूबाजों, मादक पदार्थ तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 150 आरोपियों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रायपुर रोबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक, पुरानी बस्ती एवं न्यू राजेंद्र नगर के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों पर निगरानी रखते हुए अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने स्थायी वारंट के 04 प्रकरणों में 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तारी वारंट के 37 मामलों में कार्रवाई करते हुए 37 वारंटियों एवं आरोपियों को पकड़ा गया। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी एक्ट के तहत 29 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 29 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 88 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। चाकूबाजों पर पुलिस की सख्ती।

सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूमने और आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 प्रकरणों में 12 आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से 12 नग चाकू बरामद किए गए। गांजा और नशीली सामग्री जब्त मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 03 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 830 ग्राम गांजा, 42 नग नशीली टैबलेट, करीब 600 रुपये की सामग्री और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई।
असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अपराध एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस एवं धारा 126/135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान 59 प्रकरणों में 64 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमानुसार जेल भेजा गया। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए 25 गुंडा बदमाशों और 19 निगरानी बदमाशों की चेकिंग भी की।
कोटपा एक्ट के तहत 282 लोगों पर कार्रवाई नशे की प्रवृत्ति को रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग पर नियंत्रण के लिए पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 282 प्रकरण दर्ज कर 282 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना पुरानी बस्ती में 25 प्रकरणों में 25 लोगों पर, थाना कबीर नगर में 127 प्रकरणों में 127 लोगों पर और थाना डी.डी. नगर में 130 प्रकरणों में 130 लोगों पर कार्रवाई की गई। पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध, अवैध हथियार, नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण बनाना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

               ब्यूरो रिपोर्ट 

Related Articles

Back to top button