कांशीराम साहब की महापरिनिर्वाण दिवस पर पामगढ़ विधानसभा से निकली रैली, हजारों कार्यकर्ता बिलाईगढ़ कार्यक्रम में हुए शामिल…,,

जांजगीर चांपा / – जिले के 3 विधानसभावो से आज हजारों की संख्या में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पामगढ़ विधानसभा से बिलाईगढ़ में आयोजित महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के लिए भव्य बाइक, कार एवं बस रैली निकाली गई।
रैली को लेकर जानकारी देते हुए
बहुजन समाज पार्टी जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार एवं पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली मान्यवर कांशीराम साहब को महापरिनिर्वाण दिवस के उद्देश्य से निकाली गई है। रैली में पूरे पामगढ़ विधानसभा एवं पूरे जिले की टीम एक साथ शांतिपूर्ण तरीके से यातायात के नियमों का पालन करते हुए बिलाईगढ़ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुई।

कार्यक्रम से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने पामगढ़ में एवं शिवरीनारायण में डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
आयोजकों ने बताया कि इस महापरिनिर्वाण दिवस में जांजगीर-चांपा जिले की सभी 3 विधानसभाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होने पहुंचे हैं।
सभी साथियों से अपील की गई है कि वे मान्यवर कांशीराम साहब के बताए हुए मार्ग पर चलें और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करें।
ब्यूरो रिपोर्ट




