अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

MCB में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से गांजा जब्त।

एमसीबी / नागपुर – एमसीबी जिले की नागपुर चौकी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से गांजा जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया है कि चौकी प्रभारी शेष नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों पिकअप वाहनों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, वाहनों की तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दो पिकअप में आखिर कितना गांजा बरामद हुआ और यह खेप कहां से लाई जा रही थी? पुलिस जांच के बाद मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

वीडियो में देखिए नागपुर चौकी पुलिस की पूरी कार्रवाई और मौके का दृश्य।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button