नगरपंचायत खोंगापानी में व्याप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा हसदेव मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री ने मुख्यनग्पालिका अधिकारी को लिया पत्र।

एमसीबी / खोगापानी – नगरपंचायत खोंगापानी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हसदेव मंडल के महामंत्री गोपालदास ने मुख्यनग्रपालिका अधिकारी खोंगापानी को पत्र लिखकर त्वरित समाधान करने की मांग की है भाजाप नेता ने पत्र के माध्यम से अपने प्रमुख मांगों पर सीएमओ का ध्यान आकर्षित करवाना चाहा है कि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नगर की प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कर गड्ढों को भरवाया जाये जिससे नगर की जनता को आने जाने में किसी तरह की परेशानी न हो । आगे अपने दूसरी मांगों में वार्ड क्रमांक -8 के पीछे से वार्डक्रमांक -9 में आंगनवाड़ी तक नाली निर्माण की मांग की है उन्होंने बताया कि वहां पर पूर्व में भी नाली बना था जो आधा अधूरा बना था जो कि अब पूरी तरह से क्षतिग्रत हो गया है जिसका गंदा पानी गली में चौबीसों घंटा बहता रहता है जिससे उठने वाले दुर्गंध से वार्ड वासियों का हाल बेहाल है आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
वार्ड नम्बर 4 एकतानगर से वार्ड नम्बर 8 एवं 9 के लिए जाने वाली सीसी सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रत हो चुका है जिसे जल्द से जल्द बनाया जाए । इसी बीच एक डेम है जहाँ से वार्ड नम्बर 08,09,10,एवं 04,और 05 के लोग आना जान करते हैं । जहां गंदगी पसरी रहती है जिसकी समुचित सफाई कराई जाए एवं उक्त डेम की भी संपूर्ण सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई जाए क्योंकि वार्डवासी उसी डेम के पानी से निस्तार करते हैं।
भाजपा नेता ने अपने इस जनहितैषी मांगों को अति शीघ्र प्राथमिकता से करवाने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट




