करही गोलीकांड का खुलासा: एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार
करही गोलीकांड का खुलासा: एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार

करही गोलीकांड का खुलासा: एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक माह बाद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उपजी जलन एवं द्वेष के चलते हत्या की साजिश रची थी।
गिरफ्तार आरोपियों में
- हेमंत कुमार बघेल (23 वर्ष)
- भूषण बघेल (23 वर्ष)
- अमित टंडन (28 वर्ष)
शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम करही, थाना बिर्रा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त खाली मैगजीन एवं वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने जांच का दायरा कई राज्यों तक बढ़ाया। जांच के दौरान गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी गई।
जांच टीम ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। साइबर एवं आसूचना टीम भी पूरे मामले में लगातार सक्रिय रही।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य साजिशकर्ता एवं अन्य सहयोगियों की तलाश अभी जारी है।

