वन विभाग बिजुरी की बड़ी कारवाही दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था ) का अवैध परिवहन करते गस्ती के दौरान पकड़ा गया ट्रक , आरोपी फरार चालक चढ़ा हत्थे तलाशी जारी।

अनुपपुर : मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह अनूपपुर जिले में भी दुर्लभ प्रजाति के खैर(कत्था) के हरे पेड़ों को बेरहमी से कटकर अवैधानिक रूप से तस्करी करने के दौरान वन परिक्षेत्र बिजुरी के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान तलाशी हेतु एक ट्रक वाहन क्रमांक HR 69 B 6524 को रोके जाने दौरान आरोपी चालक मौके टक को खड़ा कर फरार हो गया ट्रक के आगे पीछे तस्करों की गाड़ियां चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है टक की तलाशी पर खैर की लकडी टुकड़ों में कटी मिली वन विभाग द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त ट्रक को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर बिजुरी में सुरक्षित रखते हुए फरार आरोपी चालक एवं अन्य की तलाश करते हुए प्रकरण की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन ताम्रकार ने बताया कि 28 मार्च दिन शनिवार की रात वन परिक्षेत्र बिजुरी के परि,सहायक सतीश कुमार बैगा,परि,सहायक निगवानी ज्ञानचंद नागेश,वनरक्षक आशीष पांडेय,,अनिल कुमार साय,अनिल केवट,सुनील बेगा,सत्यनारायण उपाध्याय,शैलेंद्र पटेल,शुभम गुप्ता एवं लालमन द्वारा रात्रि ग्रस्त की जा रही थी इसी दौरान रात 9 बजे के लगभग मौहरी गोढहा,बसखली की ओर से एक बड़ा ट्रक एच,आर,69बी6524 तेजी से चला आ रहा था जो कोतमा बीट अंतर्गत बसखली गांव के मार्ग पर पहुंचने दौरान टॉर्च के सहारे ट्रक की तलाशी हेतु खड़ा कराया गया इसी दौरान आरोपी चालक ट्रक को खड़ा कर मौके से तेजी से अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया परीक्षण दौरान ट्रक के अंदर लगभग चार घन मीटर की दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था)की लकडी बक्कल रहित टुकड़ों में काटकर रखा होना पाया गया फरार आरोपी के विरुद्ध वन अपराध,अवैध परिवहन के तहत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिषर बिजुरी मे ला कर रखा गया जप्ती के कार्यवाही की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दुर्लभ प्रजाति के खैर(कत्था)के लकडी का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह अनूपपुर जिले में भी दुर्लभ प्रजाति के खैर(कत्था)के हरे पेड़ों को बगैर किसी अनुमति, जानकारी के कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर तस्करों द्वारा पेड़ों की कटाई कर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में बनाकर विभिन्न वाहनों के माध्यम से अवैधानिक रूप से परिवहन किया जा रहा है इसके पूर्व वन विभाग के द्वारा जैतहरी,अनूपपुर,राजेंद्रग्राम के साथ शहडोल जिले में भी जप्ती की कार्यवाही की गई है दुर्लभ प्रजापति के खैर(कत्था)के तस्करों द्वारा व्यापक पैमाने पर तस्करी किए जाने से दुर्लभ प्रजाति के खैर(कत्था)के पेड़ों की कमी आ रही है प्रकरण में विभाग द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।
ब्युरो रिपोर्ट




