अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर / – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर खूनी वारदात सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पेंडरवा निवासी सुरेश श्रीवास अपने दो बेटों के साथ थाने पहुंचा था, तभी पीछे से घायल पक्ष भी पहुंचा और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।घटनास्थल पर पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि सुरेश श्रीवास को अपनी पूर्व पत्नी और शेख सलीम के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर पहले भी विवाद होता रहा था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर आरोपी तलवार लेकर शेख सलीम के घर पहुंचा।

सलीम के घर पर नहीं मिलने पर आरोपी ने उसकी मां मुराद बेगम पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए परिवार के 6 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज सिम्स में जारी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बदला लेने की नियत से अपने नाबालिग बेटों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं उमेश श्रीवास द्वारा उसे उकसाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना में इस्तेमाल हथियार समेत इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं, पुलिस ने बताया कि मामले की साइंटिफिक तरीके से जांच की जा रही है और मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास तथा सह-आरोपी उमेश श्रीवास समेत सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button