राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

दिल्ली में कॉकराेच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके के परिवार ने छोड़ा घर ।

मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में पहले प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके के परिवार ने महाराष्ट्र में अपना घर छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। अमेरिका में रहने वाले अभिजीत दिपके दिल्ली में पहले प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन आज शुक्रवार को दिल्ली में होना है। इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में रहने वाले अभिजीत दिपके का परिवार वालुज इलाके में अपने घर से किसी अज्ञात जगह चला गया है। गौरतलब हो कि परिवार को पहले सोशल मीडिया पर धमकियां मिली थीं, हालांकि विवाद बढ़ने पर पुलिस भी पहुंची थी।

दिपके ने शुरू की थी ऑनलाइन मुहिम

अभिजीत दिपके बोस्टन में रहते हैं। NEET पेपर लीक मामले को लेकर 6 जून को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम को देश भर के छात्रों और युवाओं का काफी समर्थन मिला है। कॉकरोच जनता पार्टी को सोशल मीडिया पर चार दिनों के भीतर 2 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स मिले थे। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए थे। अब उन्होंने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। NEET और CBSE विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

माता-पिता ने की थी दिपके से अपील

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दिपके के माता-पिता ने राजनीति से दूर रहने की अपील की थी। उनके पिता भगवानराव दिपके और मां अनीता दिपके ने सार्वजनिक रूप से इच्छा जताई थी कि वे राजनीति से दूर रहें और अपने करियर पर ध्यान दें। दिपके और उनके परिवार को मिली कथित धमकियों को देखते हुए, छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने वालुज में उनके घर ‘शंकर सदन’ के बाहर सुरक्षा तैनात की थी। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से परिवार को किसी अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है,
हालांकि घर पर पुलिस सुरक्षा बनी हुई है। दिपके प्रोटेस्ट की अनुमति के लिए आज पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की योजना बना रहे हैं। दावा किया है कि पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button