मनोरंजन - बॉलीवुडराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

विजय की जीत पर खुशी में झूमे साउथ फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता।

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के लिए सोमवार का दिन काफी खास रहा है। 4 मई 2026 की तारीख वह अपने जीवन में कभी भी नहीं भूलेंगे। आज ही के दिन उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके यानी तमिलगा वेट्री कझगम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर अनोखा कीर्तिमान करके दिखाया है।

मूलरूप से तमिल सिनेमा से नाता रखने वाले जोसेफ विजय की पार्टी इस जीत पर इंडस्ट्री के तमाम फिल्म कलाकारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। सोशल मीजिया पर कई सेलेब्स विजय को भर-भर के बधाइयां दे रहे हैं।

विजय की जीत पर गदगद हुए सितारे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जिस तरह से विजय थलापति की टीवीके ने जीत हासिल की है, उसकी चर्चा हर तरफ की जा रही है। पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमानी उतरी विजय की पार्टी सही मायनों में तमाम अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। उनकी इस जीत को लेकर तमिल सुपरस्टार महेश बाबू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है-

विजय थलापति नया कीर्तिमान स्थापित करने और शानदार जीत हासिल करने पर  आपको हार्दिक बधाई। आज का दिन इस बात का प्रमाण है कि लोगों ने आप पर कितना गहरा विश्वास जताया है। मुझे पूरा यकीन है कि यह जीत तमिलनाडु के लिए सार्थक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Related Articles

Back to top button