छत्तीसगढ़
आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा।

रायपुर / – छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे, राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जैसे ही परिणाम घोषित होगा, छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और इंतजार बना हुआ है।
ब्युरो रिपोर्ट


