छत्तीसगढ़

एमसीबी जिला प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार का अधिवक्ता संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी का पत्रकार भवन में पत्रकारों ने शालश्रीफल भेंट किया सम्मान।।

मनेन्द्रगढ़ : एमसीबी जिला प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी के अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकार भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

एवं मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मनोज त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और न्यायिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस अवसर पर विधिक सलाहकार अधिवक्ता सुरजभान सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रवीण निशी, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र मिनोचा, अरुण श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, अशोक कुजूर, खगेन्द्र यादव, गुरदीप अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने एकजुट होकर नए अध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्युरो रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button