राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद मामले में पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत के खिलाफ असम सरकार ने SC में की याचिका दाखिल।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिका भुइयां के खिलाफ कई देशों के पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए हैं।

दिल्ली / – असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। हिमंता बिस्वा सरकार ने तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील दायर की है जिसमें पवन खेड़ा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी गई थी। यह मामला असम में दर्ज उस मामले से जुड़ा है जो उन्होंने असम के सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर दर्ज हुआ था।

यह विवाद पवन खेड़ा के उस आरोप से संबंधित है जिसमें उन्होंने कहा था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं और उनके पास विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली के निवासी हैं जबकि उनके खिलाफ मामला असम में दर्ज किया गया है। असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ कथित मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम पुलिस 7 अप्रैल को दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।

तेलंगाना हाई कोर्ट की जस्टिस के सुजना ने 10 अप्रैल को पवन खेड़ा को एक सप्ताह की राहत देते हुए ट्रांजिट अग्रिम जमानत प्रदान की। इस दौरान उन्हें संबंधित क्षेत्राधिकार वाली अदालत में नियमित अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने की अनुमति दी गई है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button