अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

कोरिया 50 लाख की चोरी का खुलासा: कबाड़ी तक पहुंचा चोरी का माल; चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोरिया / – मामला पटना थाना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये के तांबा, पीतल और कांसा से बने मशीन पार्ट्स बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जांच के मुताबिक चोरी की वारदात 21 और 22 अगस्त की रात को अंजाम दी गई थी। करीब 9 से 10 लोगों का समूह स्टोर की छत की शीट हटाकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद कोयला उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के कीमती पार्ट्स लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने के बाद टीएमसी पाण्डोपारा परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्यामल मैती ने 24 अगस्त को पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button