अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

सक्ती जिला स्थित डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल तो वहीं अब तक 10 मजदूरों की हादसे में मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

हादसे की खबर लगते ही चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव घटना स्थल पर ही वेदांता प्लांट गेट के सामने धरने पर बैठ गए।

सक्ती / – सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में अचानक जोरदार बॉयलर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था, तभी दोपहर करीब 2 बजे यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button