छत्तीसगढ़

रात के अंधेरे में चल रहा था ताश का खेल, पुलिस ने अचानक मारा छापा; 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹22,300 नगद जब्त।

जांजगीर-चांपा। रात का सन्नाटा… कुटरा गांव में एक जगह कुछ लोगों की संदिग्ध हलचल… बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अंदर ताश की बाजी सज चुकी थी। जुए का यह खेल कब से चल रहा था, इसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने ऐसी रणनीति बनाई कि जुआरियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

थाना पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से 1 अक्टूबर की देर शाम ग्राम कुटरा में दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान उनके पास से ₹22,300 नगद, ताश की 52 पत्ती और 5 मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में भूपेन्द्र कश्यप पिता रोशनलाल उम्र 20 वर्ष निवासी कुटरा, मनमोहन पिता मेल सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी आरसमेटा, बेनीराम निषाद पिता हिरऊराम उम्र 32 वर्ष निवासी आरसमेटा, अमन बर्मन पिता महादेव उम्र 29 वर्ष निवासी पामगढ़, मुकेश कुमार कश्यप पिता अश्वनी उम्र 27 वर्ष निवासी कुटरा, आशीष कुमार कश्यप पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी कुटरा, आर्यन सिंह राठौर पिता रमेश उम्र 26 वर्ष निवासी कचहरी चौक जांजगीर, आलोक राठौर पिता विनोद उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती चीतरपारा जांजगीर, राजन कुमार लहरे पिता भूख्खा उम्र 21 वर्ष निवासी जोगीडीपा थाना मुलमुला, सोहित कुमार कश्यप पिता भूरेलाल उम्र 34 वर्ष निवासी कोसला थाना पामगढ़ तथा दिनेश कश्यप पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी कुटरा थाना पामगढ़ शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिले में जुआ और सट्टे के अड्डों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पामगढ़, भास्कर शर्मा, प्रभारी साइबर थाना, सुशील पटेल, प्रभारी कंट्रोल रूम, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी, भुनेश्वर पटेल, विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर एवं चंद्रशेखर सहित थाना पामगढ़ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अब सवाल यह है कि कुटरा में चल रहा यह जुए का खेल पुलिस की नजर में कैसे आया और पुलिस ने किस तरह इतनी सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया? फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button