छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, मॉनसून की दस्तक से आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर – भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी, तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज आंधी और बारिश किसानों और आम लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ा सकती है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं किसान भाइयों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में सतर्क रहने को कहा गया है।प्रदेश में मॉनसून की एंट्री को लेकर अब लोगों की नजर मौसम विभाग के अगले अपडेट पर टिकी हुई है।
ब्युरो रिपोर्ट


