राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

बैंक कर्मी की हठधर्मिता एवं पैसे निकालने की जद्दोजहद में एक व्यक्ति बहन का कंकाल ले जाने वाले व्यक्ति को बैंक ने लौटाया पैसा….मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश।

उड़ीसा / क्योंझर – ओडिशा से एक चौंकाने वाली और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां बैंक से पैसे निकालने की जद्दोजहद में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन का कंकाल कब्र से निकालकर बैंक पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले में तुरंत कार्रवाई की गई।

मामला क्योंझर जिला का है, जहां जीतू मुंडा नाम का व्यक्ति अपनी बहन की मौत के बाद उसके खाते से करीब 20 हजार रुपये निकालने के लिए कई बार बैंक के चक्कर काटता रहा। जीतू का आरोप है कि बैंक कर्मचारी बार-बार उसे उसकी बहन को लाने के लिए कह रहे थे, जिसके बाद उसने कब्र से शव निकालकर बैंक तक पहुंचा दिया।

सड़क पर कंकाल लेकर चलते जीतू का वीडियो वायरल होते ही बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफन कराया।

पुलिस के मुताबिक, जीतू अनपढ़ है और उसे नॉमिनी या कानूनी वारिस की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। वहीं बैंक ने सफाई देते हुए कहा कि यह मामला प्रक्रिया की समझ की कमी के कारण हुआ और उनका उद्देश्य खाते में जमा रकम की सुरक्षा करना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन चरण माझी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन की पहल के बाद बैंक ने मृतक महिला की जमा राशि उसके भाई को सौंप दी है। साथ ही जिला रेड क्रॉस फंड से 30 हजार रुपये की सहायता और जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए हैं।इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में बैंकिंग प्रक्रियाओं को लेकर जागरूकता की कितनी कमी है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button