राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

छ. ग. सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण पहल : ठेठवार को हिंदी में सुधार करने एवं रावत उपजाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची (OBC) में शामिल करने की मांग को लेकर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा से दिल्ली में मुलाकात की।

समाजहित में एकजुटता, अधिकारों के लिए सतत प्रयास। सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़

दिल्ली / – सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री रमेश यदु जी के नेतृत्व में समाज के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री माननीय श्री बी.एल. वर्मा जी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने समाज की प्रमुख मांगों—‘ठेठवार’ शब्द में हिंदी भाषा के अनुरूप आवश्यक सुधार तथा ‘रावत’ उपजाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची (OBC) में शामिल करने—के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
समाज की मांगों के निराकरण के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी से आवश्यक पहल एवं अनुरोध किया। साथ ही, श्री साहू जी द्वारा दोनों मांगों के संबंध में संबंधित मंत्रालय को पत्र प्रेषित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने की पहल की गई।
समाजहित में की गई इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने माननीय श्री तोखन साहू जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रदेश अध्यक्ष: श्री रमेश यदु जी
प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष: श्रीमती धनमति यादव जी गरियाबंद
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: श्री मंजीत यादव जी बिलासपुर
जिला अध्यक्ष: श्री गजानंद यादव जी रायपुर
महासचिव: श्री मनोज यादव जी रायपुर
श्री अजय यादव जी, तखतपुर
श्रीमती गीता यादव जी कुनकुरी श्रीमती खिरोदरी जी गरियाबंद
श्री कन्हैया यादव जी देवभोग
श्री सचिन यादव जी देवभोग
श्री पवन यादव जी देवभोग
श्री अनुपम यादव जी
श्री दरबारी यादव बिलासपुर जी सहित सर्व यादव समाज के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button