राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

बालाघाट में पत्रकारों की नाराजगी, इन्फ्लुएंसरो पर आरोप।

बालाघाट  /- स्थानीय पत्रकारों ने भोपाल से भेजे गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरो के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है। पत्रकारों का कहना है कि आदिवासी इलाकों में बच्चों की मौत और बीमारी की वास्तविक स्थिति दिखाने के बजाय इन इन्फ्लुएंसरो ने जिले और पत्रकारिता की छवि खराब की। शनिवार को सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ इन्फ्लुएंसरो द्वारा किए गए गलत व्यवहार के विरोध में रविवार को पत्रकार एकजुट हुए और बैठक कर प्रशासन को चेतावनी दी।

वरिष्ठ पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों ने साफ कहा कि अगर शासन‑प्रशासन माफी नहीं मांगता है तो वे सरकारी खबरों का बहिष्कार करेंगे। उनका आरोप है कि इन्फ्लुएंसरो ने कलेक्टर और अभिजीत दीपके से लगातार सवाल कर अपमानित करने की कोशिश की। पत्रकारों ने चेताया कि बालाघाट में पत्रकारों को आपस में लड़ाने की कोशिश नहीं चलेगी और अगर छवि खराब करने का प्रयास जारी रहा तो वे सख्त कदम उठाएंगे।

सौजन्य बालाघाट हलचल

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button