अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा :- डीजे सामान चोरी करने वाले 6 आरोपी महज़ 24 घंटे के भीतर हुए गिरफ्तार!

आरोपियों के कब्जे से 1.40 लाख का चोरी गया सामान सेहित पिकअप बरामद। कुटीघाट में चोरी का मॉल बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपियों द्वारा, जिसे मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा*

जांजगीर चम्पा /- जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र का मामला डीजे सामान चोरी के मामले में *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब ₹1.40 लाख का मशरूका बरामद किया है। आरोपियों ने चोरी के सामान को पिकअप वाहन में लोडकर कुटीघाट के पास ग्राहक की तलाश कर रहे थे जिसे मोबाइल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा।

*ताला तोड़कर ले गए थे डीजे का सामान*

प्रार्थी सुदर्शन यादव निवासी पैधारकोसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अगस्त की रात कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 03 एम्प्लीफायर, 04 साउंड बॉक्स, 01 डीजे मिक्सर एवं 01 एचपी गैस सिलेंडर, कुल कीमत करीब ₹1,40,000, चोरी कर ले गए हैं।

*मोबाइल सूचना बनी पुलिस के लिए अहम सुराग*

विवेचना के दौरान 25 अगस्त को मोबाइल से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान पिकअप क्रमांक CG 10 BG 9773 में लोडकर कुटीघाट के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मुलमुला से बिलासपुर की ओर जा रहे पिकअप को रोका। वाहन में चालक सहित 6 व्यक्ति मिले। तलाशी में चोरी गया पूरा डीजे सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर 25.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. अमर टण्डन उम्र 24 वर्ष,निवासी मुलमुला।
2. विनय सांडिल्य उम्र 21 वर्ष, निवासी मुलमुला।
3. संदीप तिवारी उम्र 23 वर्ष, निवासी नरियरा।
4. इंदल उर्फ इंद्र गुलेरी उम्र 25 वर्ष, निवासी रिस्दा, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।
5. नीरज पाटले उम्र 22 वर्ष, निवासी दलदली, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।
6. मनीष सिंह बलदेव उम्र 22 वर्ष, निवासी भदौरा, थाना मस्तूरी, बिलासपुर।

*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान*
कार्यवाही में निरीक्षक शिवनंदन सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, प्रशिक्षु उनि गोपी सिंह, सउनि नजीर हुसैन, हेमलाल महिलांगे, प्र.आर. बलबीर सिंह, रूद्र कश्यप, अनिल अजगल्ले, आरक्षक सनोहर जगत, भूपेन्द्र कंवर एवं राजेश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button