केल्हारी में 11 स्टार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*
एमसीबी / – ग्राम पंचायत केल्हारी में 1 जून से 11 तक होने वाले स्टार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब कमरो रहे।
उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनरेश पटेल, अनुज तिवारी, इमरान, इमामूदीन, जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, अमर सिंह, नजरूस इक्का, यूसुफ, मोनिस, अनिकेत भारती सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
*मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।*
*प्रतियोगिता का पहला मुकाबला केराबहरा और बड़काबहरा के बीच खेला गया। दूधिया रोशनी में खेले गए रात्रिकालीन मैच का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ब्युरो रिपोर्ट




