गांजा बिक्री की फिराक में घूम रही महाराष्ट्र की 2 अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार।

रायपुर । रायपुर कमिश्नरेट – एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा बिक्री करने की फिराक में घूम रही नागपुर की दो अंतर्राज्यीय महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
01.11.2026 को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के अहमद जी कॉलोनी, बाबर बंगला के पास इमली पेड़ के नीचे दो महिलाएं गांजा लेकर बिक्री की फिराक में हैं। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
तलाशी में उनके पास से कुल 1.972 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग 98,600 रुपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 415/26 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रंजना उर्फ राजना पात्रे (60 वर्ष), निवासी एमजी नगर, कन्हान, नागपुर (महाराष्ट्र)
2. सीमा उर्फ नीलम पात्रे (45 वर्ष), निवासी सतरापुर, कन्हान, नागपुर (महाराष्ट्र)
पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुकी हैं। गांजा सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर पूछताछ जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट



