छत्तीसगढ़

सक्ती जिले से बड़ी खबर सक्ति जिले के डभरा के 4 शेरों ने जीता नेशनल GOLD तमिलनाडु को हराकर गोल्ड किया अपने नाम।

सक्ति / – सक्ती जिले के डभरा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे छत्तीसगढ़ का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है!

हमारे डभरा के चार लालों ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तमिलनाडु जैसी दिग्गज टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है!

डभरा के हीरोज ने जीता GOLD]

23 से 28 सितंबर तक गोवा में ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी, जहाँ 20 से ज्यादा राज्यों के खिलाड़ी आए थे।

और इसी महाकुंभ में छत्तीसगढ़ की कबड्डी टीम ने कमाल कर दिया। टीम में हमारे जनपद पंचायत डभरा के चार शेर शामिल थे –

1. शिवम कुमार
2. ऋषभ सिदार
3. झासकेतन मैत्री
4. गोलू बैरागी

फाइनल में मुकाबला था तमिलनाडु से, और हमारे छत्तीसगढ़ के जांबाजों ने एकतरफा जीत दर्ज कर गोल्ड पर कब्जा किया।

जब ये विजेता खिलाड़ी डभरा लौटे तो पूरा गांव झूम उठा। ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ, परिवार में खुशी का माहौल है।

इनके कोच लोमस कुमार ने कहा – ये सिर्फ मेडल नहीं, ये हमारे ग्रामीण प्रतिभा का सबूत है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button