जांजगीर चांपा :किराए के बहाने जेसीबी-हाइवा लेकर फरार होने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी,1हाइवा, टाटा सफारी समेत लाखों का माल जब्त, पिछले 3 सालों से दे रहे थे ठगी को अंजाम_ गिरोह का मास्टर माइंड आरोपी भरत गुप्ता को चित्रकूट से पकड़ने में मिली सफलता।

जांजगीर – चंपा / – किराया में भारी वाहन लेकर फरार हो जाने और मोबाइल बंद कर ठगी करने वाले गिरोह का *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अब तक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 जेसीबी, 1 हाइवा, 1 टाटा सफारी, महंगा मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरोह पिछले 3 साल से छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक ठगी को अंजाम दे रहा था।
*ऐसे देते थे वारदात को अंजाम*
प्रार्थी प्रदीप कुमार कोसले निवासी पिपरसत्ती ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने जेसीबी क्रमांक CG 10 CC 8743 बिलासपुर से खरीदी थी। काम नहीं मिलने पर किराया में देने के लिए सन्नी पाटले निवासी बम्हनीन के माध्यम से तीरथराज कुर्रे बकरकूदा और राहुल खांडे खम्हारिया बिलासपुर से संपर्क हुआ।
आरोपियों ने 1.40 लाख महीना किराया तय कर 50 हजार अग्रिम दो दिन में देने का झांसा देकर जेसीबी ले गए। जेसीबी ले जाते ही तीनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और जीपीएस भी निकालकर बंद कर दिया। जीपीएस की लास्ट लोकेशन जबलपुर मिलने पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ।
*पुलिस जांच में खुली परत-दर-परत ठगी*
थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 318(4), 61(2), 3(5), 112(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे गाड़ी खरीदी-बिक्री में फायदा न होने पर किरायानामा-बिक्रीनामा बनाकर गाड़ी लेकर दूसरे राज्य में बेच देते थे और नंबर बदल लेते थे।

1. *अमृत साहू रायपुर* से जेसीबी CG 11 AB 2521 को 12.86 लाख में सौदा कर 2 लाख ऑनलाइन देने का झांसा दिया, पैसा नहीं दिया और जेसीबी भरत गुप्ता व शिवम जायसवाल जबलपुर को बेच दी।
2. *टाटा ट्रेलर CG 12 A 5128* को 1.50 लाख में सौदा कर कुछ पैसा देकर ले गए और रायपुर के शिव देवांगन को बेच दिया।
3. *सती लाल मरकाम ठाकुर कापा* से पावर ट्रैक्टर CG 10 BU 8653 किरायानामा में लेकर भरत गुप्ता को बेच दिया। वाहन स्वामी को कोई पैसा नहीं दिया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. *तीरथराज कुर्रे*, 21 वर्ष, बकरकूदा बिलासपुर
2. *राहुल खांडे*, 24 वर्ष, सीपत खम्हरिया बिलासपुर
3. *सन्नी लाल पाटले*, 35 वर्ष, बम्हनीन अकलतरा
4. *शिवम जायसवाल*, 28 वर्ष, त्रिवेणी नगर जबलपुर
5. *भरत गुप्ता*, 47 वर्ष, व्यापार विहार बिलासपुर/विजय नगर जबलपुर
*ये हुआ बरामद*
– *जेसीबी* : 02 नग – CG 10 CC 8743, CG 11 AB 2521
– *हाइवा* : 01 नग – CG 04 MA 0479
– *टाटा सफारी* : 01 नग – ठगी की रकम से खरीदी गई
– *अन्य* : सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल


*जबलपुर कनेक्शन*
शिवम जायसवाल और भरत गुप्ता को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। भरत गुप्ता के विरुद्ध बिलासपुर सिविल लाइन थाना में भी जेसीबी ठगी का अपराध दर्ज है। भरत गुप्ता को 28.05.2026 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर जबलपुर से जेसीबी CG 10 CC 8743 जब्त की गई। हाइवा CG 04 MA 0479 फाइनेंस किस्त न पटाने पर फाइनेंसर द्वारा जबलपुर यार्ड से सीज की गई है।
*इस कार्रवाई में* निरीक्षक भास्कर शर्मा, HC स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज, शेष नारायण साहू, राजा जयप्रकाश रात्रे व अंजनी कश्यप का विशेष योगदान रहा।
*पुलिस की अपील* : वाहन किराया पर देने से पहले किरायेदार का सत्यापन जरूर कराएं और जीपीएस चालू रखें।
ब्युरो रिपोर्ट




