सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले “राहवीरो “को मिला सम्मान , 25,000 की प्रोत्साहन राशि छ ग शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों किया गया वितरित। ।

एमसीबी / चिरमिरी – भारत सरकार, परिवहन मंत्रालय द्वारा संचालित “ राहवीर योजना ” के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत जो व्यक्ति घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है, उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
उक्त योजना का पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (IPS)के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राज पत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को “राहवीर योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम मे दिनांक 24/03/2026 को मंगल भवन पोड़ी मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे मानवता का परिचय देने वाले राहवीरो को छ ग शासन मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के गरिमामय उपस्थित एवं उनके कर कमलों से राहवीरो को 25000₹का चेक प्रदान किया गया।
जनजागरूकता अभियान राहवीर योजना के फलस्वरूप लाभान्वित नागरिक:
दिनांक 29.11.2025 – सड़क दुर्घटना में घायल शिवशंकर एवं बीरबल को
विनोद साहू पिता राम अवतार साहू निवासी सेमरा, थाना पोड़ी द्वारा अपने साधन से अस्पताल पहुंचाया गया।
दिनांक 15.12.2025 – घायल सीमांचल को
मोहम्मद जाकिर पिता स्व मोहमद साहब निवासी हल्दीबाड़ी, थाना चिरमिरी द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
दिनांक 28.12.2025 – घायल अनिल को
शाहनवाज अली पिता शौकत अली निवासी नागपुर अपने वाहन से हॉस्पिटल मे भर्ती कर सहायता प्रदान की गई।
दिनांक 02.01.2026 – घायल बाल सिंह को
महेश साहू पिता रामलखन निवासी महाराजपुर द्वारा अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
उपरोक्त सभी नागरिकों ने अपने-अपने स्तर पर तत्परता दिखाते हुए घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.उक्त कार्यक्रम मे सी एस पी चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज, अध्यक्ष नगर निगम चिरमिरी राम नरेश राय ,si विजय सींग व स्टॉफ व 100की संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
पुलिस विभाग द्वारा अपील:
सभी नागरिकों से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने हेतु आगे आएं एवं “राहवीर योजना” का लाभ उठाकर मानवता का परिचय दें।यदि कहीं भी सड़क दुर्घटना घटित हो तो घायलों की ज्यादा से ज्यादा मदद सभी नागरिक करें।
आपकी एक मदद – किसी की पूरी जिंदगी बचा सकती है”
ब्युरो रिपोर्ट




