नवागढ़ पुलिस की अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5.5 लीटर शराब जप्त।

नवागढ़ / – थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अमोदा में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पन्नी पाउच में रखी 5.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने ग्राम अमोदा में रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान राहुल दास महंत (20), निवासी मातिन, थाना बांगो, जिला कोरबा, हाल ग्राम अमोदा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद होने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट




