देश एवं राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान
आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

एमसीबी / चिरमिरी – आज की जनधारा की ओर से सतत रूप से चल रहे छत्तीसगढ़ विकास संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन चिरमिरी के एसईसीएल के तानसेन ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिरमिरी नगर निगम के मेयर रामनरेश राय रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने एमसीबी जिले पर आधारित विकास स्मारिका का विमोचन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ लोक गायक संजय सुरीला के मधुर गायन से हुआ। आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने विभिन्न विषयों पर सभी वक्ताओं से विस्तार से चर्चा की।
मीडिया से गायब होता साहित्य विषय पर साहित्यकारों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज मीडिया में साहित्य गायब होता दिख रहा है। पहले साहित्य की पत्रिकाएं प्रकाशित होती थीं, लेकिन आज उनकी शून्यता आ गई है। लेकिन आज की जनधारा अखबार में ही सिर्फ साहित्य पर ही एक पेज प्रकाशित होता है। इस विधा को आगे बढ़ाने में आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र आगे बढ़ा रहे हैं। इस पर साहित्यकार सतीश उपाध्याय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पुष्कर तिवारी, अनामिका चक्रवर्ती ने विशद रूप से सारगर्भित विचार रखे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार संजय सुरीला की मनमोहक प्रस्तुति ने खूब समा बांधा उन्होंने एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी गीतों को गाया उनके गीतों के धुनपर उपस्थित लोगों को झूमनेपर मजबूर कर दिया।
प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने चिरमिरी के विकास पर आधारित सवाल किए। जिस पर मुख्य अतिथि महापौर रामनरेश राय ने कहा कि हमारे क्षेत्र में बिजली की कटौती होती थी, जिसे हमने दुरुस्त कर दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भी हमें कोई विकास कार्य करना होता है तो हम लोगों को एसईसीएल से परमिशन लेनी पड़ती है। यहां के अधिकांश जमीन लीज पर है। इसके बावजूद हम लोग विकास कार्य कर रहे हैं। शास्त्री नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सदैव तत्पर हैं।
इसके बाद प्रधान संपादक सुभाष मिश्र के सवाल पर अति विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विष्णुदेव साय की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं।

दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण आधारित बदलते समय में स्त्री विषय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने सारगर्भित रूप से अपने विचार व्यक्त किए। इस विषय पर संवाद पृथा शुक्ला ने शुरू किया। सभी महिला वक्ताओं ने खुद के आगे बढ़ने का अनुभव साझा किया। इस चर्चा में कनुप्रिया अग्रवाल, रोजगार उद्यमिता, नीलिमा चतुर्वेदी, रूपा पोद्दार, अनीता डे मेकअप आर्टिस्ट शामिल रहीं। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर के. अमरू रेड्डी सहित विशिष्ट जन मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी , साहित्यकार, कवियों, एवं क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में आज की जनधारा के जिला ब्यूरो राजेश राज गुप्ता एवं समाजसेवी शोयब अख्तर महती भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट



