छत्तीसगढ़
खोंगापानी भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त चौकी प्रभारी ओमप्रकाश दुबे से की मुलाकात।

एमसीबी /खोंगापानी – हसदेव मंडल खोंगापानी के भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त चौकी प्रभारी ओमप्रकाश दुबे से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हें खोगापानी चौकी का प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी ।

आपको बता दें कि ओमप्रकाश दुबे का खोगापानी चौकी प्रभारी के तौर पर दूसरा कार्यकाल है ओमप्रकाश दुबे अपने बेहतरीन पुलिसिंग के लिए समूचे जिले में फेमस हैं और अपने विभागीय अधिकारियों की हमेशा हिट लिस्ट में रहते हैं इन्होंने अपने पूरे सेवा काल में जिले कई थाने में बतौर प्रभारी रूप में अपनी सेवा दी है ।
ब्यूरो रिपोर्ट



