छत्तीसगढ़

नेशनल ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता पहलवान मनोज साहू ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात ।

रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से आज नेशनल स्तर के पहलवान मनोज साहू ने मुलाकात की। मनोज साहू ने हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने सांसद से भेंट कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान मनोज साहू ने सांसद को अपनी उपलब्धि की जानकारी दी और टूर्नामेंट के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मनोज साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है, ताकि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। सांसद ने मनोज साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मनोज साहू ने भी कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व की बात है और वह आगे भी देश और प्रदेश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यदि उचित मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान खेल और युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद ने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button