कारोबार - मनोरंजन

धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज़, आईएसआई मेजर इकबाल बनकर लौटे अर्जुन रामपाल

मुम्बई / – इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में रणवीर सिंह के किरदार जस्किरत सिंह रंगी/हमजा मज़ारी और अर्जुन रामपाल के खतरनाक किरदार आईएसआई मेजर इकबाल के बीच बड़ी टक्कर की झलक दिखाई देती है। इस बार दांव पहले से ज्यादा बड़ा है और एक्शन भी पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। अर्जुन रामपाल अपने ठंडे हावभाव, डरावनी मुस्कान, गोल्डन दांत और घनी दाढ़ी के साथ फिर से मेजर इकबाल के रूप में खौफ पैदा करते दिख रहे हैं। उनके डायलॉग और स्क्रीन प्रेज़ेंस कहानी में लगातार तनाव बनाए रखते हैं।
पहली फिल्म के बाद अब धुरंधर: द रिवेंज में मेजर इकबाल का किरदार और भी गहराई से सामने आएगा, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कुल पांच भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।

गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले रिलीज़ हो रही यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।
कई महीनों की चर्चाओं और दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता के बाद अब 19 मार्च 2026 की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

             ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button