गर्मी में आप भी पीते हैं फ्रिज का पानी तो हो जाएं सावधान, एक्सपर्ट से जानिए- क्या हैं मटके के पानी के फायदे
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों से फ्रिज का पानी छोड़ने और मटके के पानी का प्रयोग करने की अपील

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हीट वेव का कहर जारी है. सुबह 11:00 के बाद घर से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है तेज धूप और गर्म हवाएं दोपहर में दिल्ली के लोगों पर गहरा असर डाल रही है, जिसकी वजह से अब कई लोग बीमार पड़ने लगे है. आम तौर पर उनके बीमार पड़ने की सबसे बड़ी वजह बाहर से चलकर आकर आते ही फ्रिज का पानी पीना है. जब लोग बाहर निकलते हैं तो बाहर तेज धूप होती है और जब घर में वह पहुंचते हैं तो तुरंत ही फ्रिज से पानी उस समय तो उन्हें गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन अचानक से बाहर की गर्मी के बाद फ्रिज का ठंडा पानी लोगों को बीमार कर देता है. उन्हें सर्दी जुकाम और बुखार हो जाता है.
फ्रिज का पानी काफी नुकसानदायक: फ्रिज का पानी हमारे हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है वहीं मटका यानी घड़े का पानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए इस हीट वेव में काफी सुरक्षित है. इसके बारे में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने खास जानकारी दी .अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैध प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया है कि इस समय बहुत जरूरी है लोगों का जानना कि गर्मी में बाहर से आकर तुरंत फ्रिज का पानी पीना उनके लिए किताना नुकसानदायक है.
एयर कंडीशनर में रहने वाले फ्रिज के पानी का ना करें इस्तेमाल : प्रोफेसर वैध ने कहा कि आजकल ज्यादात्तर जो लोग ऑफिस में काम करते हैं वहां ऑफिस एयर कंडीशनर होता है. ऐसे में जब वह घर आते हैं तो उनका बॉडी टेंपरेचर ठंड और गर्म के संपर्क में आता है ऐसे में आते ही फ्रिज से पानी निकाल कर पीना खासकर छोटे बच्चों को जब वे खेल कर या स्कूल से पढ़कर लौटते हैं ऐसे में तुरंत फ्रिज का पानी उन्हें हिट स्ट्रोक का शिकार बना सकता है. इसलिए पहले पानी को फ्रिज से निकाल कर थोड़ा नॉर्मल होने दे तब उसे पिएं या फिर अपने घर में ऐसे मौसम में घड़ा रखें और आप कहीं से भी आते हैं तो घड़े का पानी पीएं और आदत ऐसी बनाएं की फ्रिज के पानी से परहेज करें.
हाई टेंपरेचर में खुद को लू से बचाने का करें उपाय : अभी राजधानी दिल्ली का टेंपरेचर बहुत हाई है और इस टेंपरेचर में खुद को लू से बचाने के लिए थोड़े-थोड़े टाइम पर शुद्ध पानी , गन्ने का जूस तरबूज, खरबूज खाते रहे ताकि आपके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे और डिहाइड्रेशन ना हो. दोपहर में नारियल पानी भी आप ले सकते हैं यह भी बहुत फायदेमंद है.

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने बताया मटके के पानी का फायदा
घड़े के पानी में मिलता है भरपूर नेचुरल एलिमेंट्स : कुछ स्टडीज में ये साबित हो चुका है कि घड़ा का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है जब हम पानी को घड़े में रखते हैं तब उसमें नेचुरल एलिमेंट्स, मिनरल्स मिट्टी के मिल जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और पानी के जरिए हमें कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं. फ्रिज का पानी या फिर बर्फ डालकर कोल्ड ड्रिंक में या पानी में मिलाकर पीना ऐसे मौसम में बेहद खतरनाक होता है.
मिट्टी का घड़े का पानी आरो’ के पानी से ज्यादा प्रभावकारी : मिट्टी का घड़ा पानी को शुद्ध करके ठंडा करता है जो ‘आरो’ का पानी भी उतना शुद्ध नहीं कर पाता. घड़े (मटके) का पानी पीना सबसे अच्छा इसलिए भी माना जाता है कि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर को बिना किसी नुकसान के ठंडक प्रदान करता है.वाष्पीकरण की प्रक्रिया के कारण घड़े का पानी शरीर के तापमान के अनुसार अनुकूलित रहता है.मिट्टी के घड़े में मौजूद क्षारीय (alkaline) गुण पानी के प्राकृतिक पीएच स्तर को संतुलित रखते हैं और पेट की गैस या एसिडिटी से राहत देते हैं इसलिए लोगों से आग्रह है कि लोग अपने घरों में घड़ा जरूर रखें और उसमें पानी रखें और उसी पानी को पिएं.
ज्यादा से ज्यादा हिट वेब से बचने की कोशिश करें : इस हीट वेव कि वजह से अस्पतालों में सर्दी,बुखार और वायरल फीवर के मरीज खूब देखने को मिल रहे है और इस मौसम में क्योंकि गर्मी ज्यादा है तो इसलिए मच्छर भी खूब घरों में देखे जा रहे है. ऐसे में लोग रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और ज्यादा से ज्यादा हिट वेब से बचने की कोशिश करें क्योंकि अभी चार-पांच दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा.
ब्युरो रिपोर्ट



